भंडरा: भंडरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में श्रमिक निबंधन व सरकारी योजनाओं को लेकर कार्यशाला आयोजित
भंडरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में मंगलवार दोपहर 2:15 बजे श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने की। कार्यशाला में प्रवासी मजदूरों एवं दूसरे राज्यों में काम करने वाले श्रमिकों को झारखंड सरकार की ओर से दी जा रही योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गई।