बिजनौर: बिजनौर में कोर्ट ने जानलेवा हमले के आरोपी को सुनाई 5 वर्ष की कठोर कारावास की सजा
Bijnor, Bijnor | Apr 18, 2025 बिजनौर में आज शुक्रवार को समय करीब शाम 4:00 बजे कोर्ट ने जानलेवा हमले के आरोप में अभियुक्त बरकत को 5 वर्ष के कठोर कारावास एवं 11 हजार रुपए के आर्थिक दंड की सजा का ऐलान किया है। 10 जून 2020 को अब्दुल हफीज ने बरकत के खिलाफ थाना हल्दौर में अपने भतीजे पर हुए हमले की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने बरकत को तमंचे सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।