लटेरी: लटेरी में टोल कर्मचारियों की मनमानी से परेशान लोग, पुलिस को सौंपा आवेदन और दी आंदोलन की चेतावनी
Lateri, Vidisha | Sep 15, 2025 लटेरी में टोल कर्मचारियों की मनमानी से नगरवासी काफी परेशान हैं। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे लोगों ने लटेरी थाने पहुंचकर पुलिस को आवेदन सौंपा और आंदोलन की चेतावनी दी। लोगों का आरोप है कि टोल कर्मचारी मनमानी राशि वसूल रहे हैं। पिछले दिनों तहसीलदार को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश है।