लाडपुरा: कोटा फायरिंग केस: परिजनों ने वकील युवती पर अफेयर व टॉर्चर का आरोप लगाया, कहा- हमारा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता
Ladpura, Kota | Jul 13, 2025 मेरा बेटा (करण) सुसाइड नहीं कर सकता। उसके साथ जरूर कुछ गलत हुआ है। बेटे को शादी का झांसा देकर पूर्वा उसकी भावनाओं के साथ खेलती थी। समाज की एक लड़की से शादी के बाद पूर्वा शर्मा मेरे बेटे को टॉर्चर करती थी। तंग आकर करण ने तलाक लेने का फैसला लिया था।