हसनपुरा: कन्हौली गाँव में प्रतिष्ठात्मक श्री रूद्र महायज्ञ को ले निकली मंगल कलश यात्रा
हसनपुरा प्रखंड एमएच नगर थाने के कन्हौली स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित प्रतिष्ठात्मक श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को गाजे-बाजे, ढ़ोल-नगारे के साथ भव्य मंगल कलशयात्रा निकाली गई। यह मंगल कलशयात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर भीखपुर, भगवानपुर के रास्ते उसरी काली स्थान होते हुए उसरी बाजार के रास्ते माइराम के मठिया होते हुए जलालपुर गांव पहुंचा।