हसनपुरा: लहेजी गांव में हत्या करने की नियत से आए चार बदमाशों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी में हत्या करने की नियत से चार बादमाशों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि कुछ अज्ञात भागने में सफल रहे। वही इस मामले में लहेजी निवासी श्रीभगवान यादव के पुत्र सतीश कुमार यादव ने एम एम नगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।