कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत बहरसाल गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखर पार करते समय नाव पलटने से दादा और उसकी दो वर्षीय पोती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 49 वर्षीय अशोक मंडल और उनकी पोती रुचिता मंडल के रूप में हुई है।वहीं अमदाबाद पीएचसी के डॉक्टर द्वारा रविवार को 10 बजे दोनों दादा पोती को मृत घोषित कर दिया।