रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में डीएम ने परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के लिए समर कैंप की तैयारियों को लेकर की बैठक
कलेक्ट्रेट में डीएम ने परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के लिए समर कैंप की तैयारियां को लेकर मंगलवार दोपहर 12 बजे बैठक की,डीएम ने कहा कि जनपद सोनभद्र में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होने वाले ग्रीष्मकालीन समर कैंप की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह शिविर 21 मई से 10 जून 2025 तक जनपद के 654 कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगेगा।