सरमेरा: प्रखंड के तोड़ा और कबीर चक गांव में मोबाइल पशु चिकित्सक द्वारा 30 पशुओं का किया गया इलाज
नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड के मीर नगर पंचायत के ग्राम तोड़ा एवं कबीर चक गांव में सोमवार को मोबाइल पशु चिकित्सक इकाई के द्वारा 30 पशुओं का इलाज किया गया। चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मोबाइल भान के टोल फ्री नंबर 1962 पर किसी गांव से फोन मिलाने पर यह मोबाइल गाड़ी पशुपालकों के घर पहुंच कर इलाज करती है।