पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जमा खान ने कहा- जदयू 17 सीटों पर लड़ना चाहती है चुनाव
आज बिहार विधानसभा परिसर में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जमा खान ने सीट शेयरिंग पर मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि जदयू 17 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। हमारी तैयारी पहले भी 17 सीटों पर ही थी और अब आगे जो हमारे नेता निर्णय लेंगे हम उनके साथ हैं।