टीकमगढ़: अज्ञात कारण के चलते लिधौरा निवासी व्यक्ति ने खाया सल्फास जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
लिधौरा थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारण के चलते सल्फास का सेवन कर लिया जिससे युवक की मौत हो गई है। जिला अस्पताल में मृतक कमलेश नामदेव के परिजनों ने सल्फास का सेवन करने का कारण नही बताया है। कारण अज्ञात बताया जा रहा है। जब मृतक की हालत बिगड़ी तो परिजन आनन फानन में व्यक्ति को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाए।उपचार के दौरान व्यक्ति ने अपना दम तोड़ दिया है।