बरकागाँव: बादम में डीजे साउंड बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दर्जन भर लोग घायल, थाने में आवेदन दिया गया
बड़कागांव थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में होली के हुरदंगियों ने उत्पात मचाया, पत्थर बाजी किया। इस कारण दर्जन भर लोग घायल हो गए।बड़कागांव अस्पताल दर्द और कराह से घायल लोग परेशान थे।बादम के पांचबहिनी चट्टान के पास होली की रात करीब 8:00 बजे ऊंची आवाज में डीजे साउंड बजाने को लेकर दो गुटों के बीच मार पीट हो गई।इस कारण आधा दर्जन लोग घायल हो गए।