चरखी दादरी: इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कालुवाला व गांवों का दौरा किया, देवीलाल जयंती का निमंत्रण दिया
इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने आज रविवार को चरखी दादरी जिले के गांव कालुवाला सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को 25 सितम्बर को रोहतक में होने वाले चौधरी देवीलाल जयंती कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। सुनैना चौटाला ने रानीला, कमोद, रावलधी, मोरवाला, लोहरवाड़ा, गामडी, चरखी दादरी, पांडवान, बिरही, कालूवाला का दौरा किया।