लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बथुआ ग्राम पंचायत के टांडा गांव में आज शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में झोपड़ियों में रखा सारा घरेलू सामान भी जल गया।