हनुमानगढ़ टाउन के जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे एक मरीज की अज्ञात जने ने जेब काट ली। मरीज की जेब से अज्ञात जने ने ₹20000 की नगदी और डॉक्यूमेंट पार कर दिए। इस संबंध में पीड़ित मरीज की ओर से हनुमानगढ़ टाउन थाना में अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।