एक ओर मध्यप्रदेश सरकार गौ-सेवा और गौवंश संरक्षण को लेकर योजनाओं,अनुदानों और नई गौशालाओं के उद्घाटन के दावे कर रही है,वहीं दूसरी ओर अमीरगंज गौशाला का विडियो मंगलवार सुबह 10 बजे सोशल मीडिय में तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में गौशाला में बीमार गायों के शरीर में कीड़े पड़ चुके हैं, घाव सड़ रहे हैं, लेकिन पशु चिकित्सा की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही।