विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता ताहिर अंसारी एवं जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने संयुक्त रूप से रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे तोरेलावा डोमनी नदी पर 4.26 करोड़ रूपये की लागत से बननेवाले पुल का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर तोरेलावा कन्या मध्य विद्यालय के समीप एक सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन झामुमो नेता हिफाजत अंसारी ने किया।