उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील अंतर्गत ग्राम रुणजी (प्रताप नगर) स्थित श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। 2 फरवरी से 8 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित कथा में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।