फिरोज़ाबाद: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच आसफाबाद चौराहा स्थित गैस एजेंसी के कर्मचारी ने ग्राहक के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
थप्पड़ कांड का वायरल वीडियो फ़िरोज़ाबाद शहर के थाना रसूलपुर क्षेत्र के बाबा गैस एजेंसी का है। बताया जाता है किल्लत के बीच ग्राहक गैस सिलेंडर की बुकिंग की पर्ची लेने गया था। इसी दौरान गैस एजेंसी के कर्मचारी से कहासूनी हुयी और भीड़ के सामने कर्मचारी ने ग्राहक को थप्पड़ जड़ दिया।वायरल वीडियो के आधार पर जाँच पड़ताल कर रही है।