जहाजपुर क्षेत्र के ग्राम गाडोली में शहीद ओमप्रकाश परिहार की 25वीं पुण्यतिथि पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आज गुरूवार दोपहर करीब 2 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, विद्यालय स्टाफ तथा शहीद के परिजनों ने भारत माता की रक्षा हेतु दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।