सतना नई बस्ती निवासी बच्ची अंशिका कोरी परिजनों के साथ रीवा गई थी । चिरहुला रोड में बेलगाम वाहन की ठोकर से बच्ची अंशिका गंभीर घायल हो गई । परिजन रीवा में प्राथमिक इलाज के बाद घायल अंशिका को बुधवार सुबह 11 बजे अपने गृह नगर सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया, जहां उसका दवा इलाज किया जा रहा है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।