हिलसा: मानपुर गांव में घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी
Hilsa, Nalanda | Apr 16, 2025 हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर गांव में सक्रिय चोरों के द्वारा घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। गृहस्वामी प्रेमराज ने बुधवार की संध्या 4:00 बजे हिलसा थाना में आवेदन दिया है और बताया कि बेटी के हाथ का ऑपरेशन हुआ था। जहां पूरा परिवार घर को बंद करके पटना गए हुए थे।