जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का माहौल एक बार फिर गरमा गया है। टाटा मोटर्स के पूर्व कर्मचारी और समाजसेवी बंटी सिंह ने गुरुवार 4:00 यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर जारी VDO में बंटी सिंह ने कहा कि आरके सिंह के कार्यकाल में मजदूरों की आवाज उठाने वाले नेताओं को लगातार निशाना बनाया गया।