ऊँचाहार कस्बे के निकट एक लॉन में आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को शिरकत की।जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान विधायक ने लोगों के साथ फूलों की होली खेलकर सभी को बधाई दी।पत्रकारों समेत अन्य सम्भ्रांत व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।विधायक ने सरकार की उपलब्धि गिनाई।