कांधला थाना क्षेत्र में भारसी मोड के निकट एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल दिल्ली के निवासी हैं, जो कार में सवार होकर जा रहे थे। वहीं, सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।