कोल: जीवनगढ़ से थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 2 बैट्री की बरामद
Koil, Aligarh | Mar 13, 2024 थाना क्वार्सी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए जीवनगढ़ से शातिर चोर शाहनवाज उर्फ शबलु पुत्र मोहम्मद अंजार को चोरी की दो बैट्री के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।