डीग: डीग में बड़ा भ्रष्टाचार, एसडीएम देवी सिंह और रीडर मुकेश कुमार को ₹80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Deeg, Bharatpur | Sep 19, 2025 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी धौलपुर इकाई ने शुक्रवार देर शाम एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए जिला डीग के उपखंड अधिकारी देवी सिंह और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (रीडर) मुकेश कुमार को ₹80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।