अजीतमल: मिशन शक्ति 5.0 के तहत अजीतमल पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया, महिला अपराधों और साइबर ठगी पर जानकारी दी
अजीतमल थाना पुलिस टीम द्वारा अपने क्षेत्र के ग्राम विद्यानगर बाबरपुर में मंगलवार की शाम 4 बजे मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने चौपाल लगाकर ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और विभिन्न सरकारी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महत्वपूर्ण हे