मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर गांव भोजपुर स्थित अंडरपास के नीचे एक कैंटर चालक की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। चालक का शव गाड़ी के पास नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हापुड़ के गांव बदनौली निवासी 48 वर्षीय नीरज कुमार कैंटर चलाकर परिवार का पालन पालन करते थे। मंगलवार सुबह वह गाजियाबाद से मोदीनगर पहुंचे।