भभुआ: भारतमाला परियोजना के तहत 14 जुलाई को चैनपुर और रामपुर में कोर्ट कैंप का किया जाएगा आयोजन
Bhabua, Kaimur | Jul 13, 2025 जानकारी के अनुसार भारतमाला परियोजना के तहत 14 जुलाई को जिले के चैनपुर व रामपुर में कोर्ट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। खबर की जानकारी देते हुए जिला प्रशासन द्वारा रविवार की दोपहर बताया गया। निर्धारित तिथि व स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रैयत अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।