शुक्रवार की शाम 5 बजे थाना गढीपुख्ता से बताया गया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस ने युनुसपुर-बुंटा रोड से गांव बुंटा निवासी विनोद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है।