आरा: छोटकी हरदिया गांव में विषैले जंतु के काटने से एक युवक की हालत काफी गंभीर
Arrah, Bhojpur | Jul 27, 2024 भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के छोटकी हरदिया गांव में शनिवार के सुबह विषैले जंतु के काटने से एक युवक की हालत काफी गंभीर हो गई। जिसके बाद पर परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।जानकारी के अनुसार उक्त युवक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के छोटकी हरदिया गांव निवासी दशरथ यादव का 28 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार है।