आरा: मझुपुर गांव के मध्य विद्यालय स्थित सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में एक राजमिस्त्री की मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 26, 2024 भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मझुपुर गांव के मध्य विद्यालय स्थित सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के दाहिने कंधे एवं आंख के पास चोट के निशान भी पाए गए हैं। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।