पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान मुन्नी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जगत सिंह रहे। उप प्रधान भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने विधायक का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। बैठक में सरपंच, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।