गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत डांग सरकार गांव के पास भिंड ग्वालियर हाइवे पर बुधवार को लगभग 12 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक रणजीत सविता निवासी भिंड गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना लगते ही डायल 112 की मदद से गोहद अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत ग्वालियर रैफर कर दिया है।