अयोध्या। नगर निगम के तत्वावधान में गुरुवार शाम 7:00 बजे आयोजित संतों-महंतों की बैठक में तय किया गया कि धर्म ध्वजारोहण की पूर्व संध्या पर आगामी 24 नवंबर को मठ-मंदिरों पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही दीपोत्सव की तरह प्रकाश कर श्रीराम मंदिर की पूर्णता का स्वागत किया जाएगा।