नौतनवा: उपजिलाधिकारी ने वन टांगिया गांव के कांधपुर दर्रा के प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
अगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर तहसील प्रशासन अभी से तैयारियों में जुटा है । नवागत उपजिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य ने नौतनवां तहसील क्षेत्र के वन टांगिया गांव कांधपुर दर्रा के प्राथमिक विद्यालय में पहली बार बने बूथ का निरीक्षण किया ।