नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518/06 के पास से कपड़ों के साथ दो नेपाली महिला गिरफ्तार
सशस्त्र सीमा बल 66वी वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने बुधवार दोपहर गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पीलर संख्या 518/06 के पास से साड़ी, ब्लाउज,शर्ट ,शूट , पैंट आदि कपड़ा तथा दो नेपाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। बरामद कपड़ा व दोनों नेपाली महिला को अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।