बांदा: कोतवाली नगर में ASP की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन, 4 मामलों में से 2 का मौके पर हुआ निस्तारण
Banda, Banda | Nov 22, 2025 बांदा नगर कोतवाली में शनिवार को ASP की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें राजस्व विभाग व पुलिस विभाग से संबंधित 4 मामले आए। जिसमें 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 2 लंबित मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों को मामलों का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। यहां पर उप जिलाधिकारी सदर भी मौजूद रहे।