आगर में रविवार को बजरंग दल द्वारा भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा दोपहर करीब 1 बजे छावनी स्थित कॉटन प्रेस से प्रारंभ हुई। शौर्य यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली, जहां जगह-जगह कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवा ध्वज और जयकारों के साथ शामिल हुए।