उतरौला: गैड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों से संबंधित 4 वारंटियों को विभिन्न स्थानों से किया गिरफ्तार
आज दिन बुधवार समय लगभग 02 बजे,वांछित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना गैड़ास बुजुर्ग पुलिस द्वारा,पारिवारिक भरण पोषण, मारपीट,एमबी एक्ट आदि मामलों से संबंधित वांछित वारंटी अभियुक्त,मुस्तफा पुत्र शहाबुद्दीन निवासी इटईरामपुर,रामविचार पुत्र जगन्नाथ,कल्लू पुत्र राममिलन निवासी मझौवा कुरथुवा आदि को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।