सोमवार सुबह 10 बजे Vinay Nagar सेक्टर–3 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब क्षेत्रीय विधायक और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की नजर बीएसएनएल बिल्डिंग के बाहर कचरे के ढेर और उफनते सीवर पर पड़ी। हालात देखते ही मंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई।