धनौरा: गजरौला के मोहल्ला संत नगर में बिजली आपूर्ति न मिलने से लोग परेशान, कनेक्शन करने की मांग #jansamasya
मोहल्ला संत नगर के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया है कि उनके मोहल्ले में पिछले 5 साल से बिजली आपूर्ति नहीं है भीषण गर्मी में उन्हें काफी दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन कोई इस और ध्यान नहीं दे रहा है। वार्ड नंबर 13 से वार्ड सभासद बृजेश अग्रवाल का कहना है कि बिजली विभाग से लेकर नगर पालिका शिकायत दी।