गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा अरवत स्थित संत नगदाई नाथ कुटी, बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर में स्वर्गीय राम मनोहर जी की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल कंबल वितरण एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान बक्स सिंह रहे।