बाजपुर: तहसील परिसर में आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने के समर्थन में अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते पहुंचे, मांगें जल्द पूरी की जाएं
शुक्रवार को छः सूत्रीय माँगों को लेकर तहसील परिसर में चल रहे आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने को चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने अपना पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों की माँगों को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों की माँगों को तत्काल पूर्ण करने का अनुरोध किया।