जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के रामेश्वर धाम मंदिर में एक भव्य मेले का आयोजन किया गया इस मौके पर मंदिर के गंगासागर तीर्थ पर भाजपा नेताओं के द्वारा बड़ी संख्या में एकत्र होकर दीपदान करते हुए मंदिर एवं गंगा सागर तीर्थ को दीपकों की रोशनी से सुसज्जित किया गया इस मौके पर भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे थे।