सिसई: कुम्हार मोड़ से स्थाई वारंटी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर सिसई पुलिस ने भेजा गुमला जेल
Sisai, Gumla | Jun 11, 2024 सिसई थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने सोमवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि आज सिसई थाना कांड संख्या 33/2023 के अभियुक्त एवं GR 877/11 के स्थाई वारंटी राजू उरांव उम्र 50 वर्ष पिता रति उरांव ग्राम बांकुटोली ओलमुंडा को कुम्हार मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अवैध बालू उत्खनन का केस चल रहा था। गुमला थाना के एक मामले में फरार चल रहा था।