गाज़ीपुर के सरजू पांडेय पार्क में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से आए जनजातीय समुदाय के लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम में विशेष रूप से गोंड समाज की सक्रिय उपस्थिति रही।आयोजन की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद पारंपरिक नृत्य-गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया।