पटना ग्रामीण: पटना लॉ कॉलेज में छात्र की पिटाई, इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के पटना लॉ कॉलेज कैंपस में एक छात्र की जमकर पिटाई की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घायल छात्र को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। वह वैशाली प्रखंड के मझौली गांव का रहने वाला था।