माय भारत बांसवाड़ा के तत्वावधान में गनोड़ा तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कुल बड़लिया मे शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय द्वारा किया गया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य महोदय ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और देशभक्ति से जुड़े विचारों को अपनाने का संदेश दिया